एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि के समय थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया

0


एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि के समय थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया, थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे निर्देश दिये।  


रात्रि के समय पुलिस गश्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 16-17.08.2025 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना पिछोर का औचक निरीक्षण किया । एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये -

1.थाने में रात्रि दफ्तर ड्यूटी में  आर भूपेंद्र सिंह उपस्थित मिले।

2.थाना पर उनि रामकिशोर जोशी दफ्तर कार्य करते हुए उपस्थित मिले।

3.थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर को चेक किया एवं टीप लगाई।

4.थाने के 13 में से 9 कैमरे चालू पाए गए।

5.थाने की हवालात में कोई बंदी नहीं पाया गया।

6.रात्रि गश्त में लगे हुए बल को अच्छे से गश्त करने के निर्देश दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top