कोलारस ! शनिवार की शाम कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर गुंंजारी नदी पर बने खटीक मौहल्ला जाने वाले रपटे को शनिवार की शाम मुकेश राठौर उम्र करीब ५० वर्ष एवं उसके एक साथी रपटे पर पानी का बहाब अधिक होने के बाद भी पार करने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान मुकेश राठौर पानी का बहाव अधिक हो जाने के कारण गुंजारी नदी में वह गया जिसकी सूचना मिलने पर सबसे पहले कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा को सूचना दी जिसके बाद कोलारस एसडीओपी एवं एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल से काफी दूरी तक पानी में वह मुकेश राठौर की तलाश में खबर लिखे जाने तक जुटे रहे सूचना मिलने पर मुकेश राठौर की पत्नि एवं पुत्र, पुत्री सहित परिजन भी गुंजारी नदी के घटना स्थल पर आ गये पानी में वहे मुकेश राठौर के एक पुुत्र एवं चार लडकिया बताई गई है एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीम पानी में वहे मुकेश की तलाश में जुटी हुई है और घटना स्थल पर कोलारस थाना प्रभारी, एसडीओपी, नगर परिषद, राजस्व एवं पुलिस कर्मी घटना स्थल पर मौजूद बने हुये है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


