पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जुआ सट्टा खेलने खिलाने वालो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र मावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है उसी अभियान के क्रम में दिनांक 08.09.25 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोमिन मोहल्ला पुरानी शिवपुरी मे गफ्फार पुत्र कादर खॉन के घर के कमरे में जुआ खेल रहे है उक्त मुखबिर की सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल मोमिन मोहल्ला पुरानी शिवपुरी पहुंचे गफ्फार पुत्र कादर खाँन के घर के कमरे में आरोपीगण 1. गफ्फार पुत्र कादर मोहम्मद (अहमद) उम्र 66 साल निवासी मोमिन मोहल्ला पुरानी शिवपुरी 2. जमील पुत्र सूखा उम्र 37 साल निवासी नीलगर चौराह शिवपुरी 3. लक्ष्मीनारायण पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 52 साल निवासी देहात थाने के पास पुरानी शिवपुरी 4. जावेद पुत्र शहजाद खाँन उम्र 46 साल निवासी सिपाही मोहल्ला पुरानी शिवपुरी 5. प्रदीप पुत्र रामकिशन बाथम उम्र 51 साल निवासी काली माता मंदिर पुरानी शिवपुरी 6. साविर पुत्र हसन अली उम्र 55 साल निवासी जवाहर कॉलोनी शिवपुरी के जुआ खेलते पकडे गये जिनके कब्जे से कुल एक ताश की गड्डी व नगदी 6750 रूपये जप्त की गई आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्र. 329 / 25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


