थाना कोलारस पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देशी शराब की 10 पेटी एवं एक स्विफ्ट कार कुल कीमती 711500 रू का जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शराब माफिया अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29.09.2025 को थाना प्रभारी रवि चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से शराब लेकर बेचने के लिये कल्याणी भोजनालय के पास एबी रोड कोलारस पर खडे है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर कल्याणी भोजनालय के पास एबी रोड कोलारस पर पहुँचे तो कल्याणी भोजनालय पर एक स्विफ्ट डिजायर कार खडी थी कार मै बैठे पहले व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आकाश जोशी पुत्र महेश जोशी उम्र 27 साल निवासी देहरदा चौराहा थाना कोलारस एवं दूसरा व्यक्ति जो ड्रायवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठा था नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ऋषभ जोशी पुत्र महेश जोशी उम्र 23 साल निवासी देहरदा चौराहा थाना कोलारस होना बताया के कब्जे से 10 पेटी जिसमें 06 पेटी देशी मंदिरा लाल के प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 300 क्वाटर कुल 54 लीटर कीमती 6000 रूपये एवं 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन के प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर कुल 200 क्वाटर कुल 36 लीटर कीमती 5500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 700000 रूपये कुल मसरूका 711500 रूपये की जप्त कर आरोपी गण आकाश जोशी पुत्र महेश जोशी एवं व ऋषभ जोशी पुत्र महेश जोशी के विरूध्द थाना कोलारस मे अपराध क्र. 383/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top