मां काली को भक्तों ने चढ़ाई 251 मीटर लंबी चुनरी

0


 कोलारस - शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते हर जगह मैया के विशाल झांकियां व यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को खरई में भक्तिभाव और आस्था से ओतप्रोत विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खरई के नीम वाले दाऊ राजा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर ग्राम खैरोना स्थित मां काली के दरबार में पहुंचकर 251 मीटर लंबी चुनरी माता को भेंट की गई। इस यात्रा में माताएं, बहनें व श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के मौके पर बजरंग समिति अध्यक्ष दीवान चंदेल ने बताया कि हमारे खरई गांव में समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। जिससे एक-दूसरे के प्रति भाईचारा कायम रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top