थाना कोलारस पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 355/2025 में अवैध हथियार से हवाई फायर कर जान जोखिम में डालने वाले आरोपी सुक्खा सिंह एवं हैप्पी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा

0


 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पूर्ण जिले में अपराध की रोकथाम करने, गुण्डा एवं आपराधियों की धरपकड हेतु अभियान स्तर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में फरियादी हरजीत कौर पत्नी अवतार सिंह सिख उम्र 36 साल निवासी ग्राम घुटारी थाना कोलारस ने दिनांक 10.09.2025 को आरोपी गण सुक्खा सिंह व हैप्पी सिंह सरदार निवासी गण घुटारी थाना कोलारस के विरूध्द हवाई फायर कर जान जोखिम में डालने, अश्लील गालिया देने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लेख कराई थी । रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 355/25 धारा 125,296,351(2), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना घटना घटित करने वाले आरोपी गण सुक्खा सिंह पुत्र मेजर सिंह सिक्ख उम्र 45 साल व हैप्पी सिंह पुत्र सरवन सिह सिक्ख उम्र 19 साल निवासी गण ग्राम घुटारी थाना कोलारस को गिरफ्तार कर फायर करने वाले अवैध हाथियार 12 बोर बन्दूक को जप्त कर आरोपी गणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. रवि चौहान, उनि सौरभ तोमर उनि कलेस्तुस लकडा, सउनि गुनेश्वर पैंकरा प्रआर 444 प्रदीप शर्मा प्रआर 891 डैनी कुमार आर 1010 दीपक जाट आर 88 पुष्पेन्द्र रावत कोलारस जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top