इस योजना का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।
सिंधिया की पहल पर मिली स्वीकृति
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम जनमानस को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले साल नवंबर माह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उक्त स्थान पर ROB निर्माण हेतु रेलवे से संबंधित कार्य को शीघ्र संपन्न करवाये जाने के लिए पत्र लिखा था। जिस पर रेल मंत्री ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के साथ समन्वय बैठाकर इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।
रेलवे एवं राज्य सरकार मिलकर उठा रहे हैं निर्माण कार्य का खर्च
इस कार्य योजना के अंतर्गत शिवपुरी-पोहरी मार्ग के पास गुना–ग्वालियर सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग संख्या 59/C के स्थान पर दो लेन रोड का रेलवे ओवरब्रिज और साथ में एक लेन के अंडरपास (LHS) का निर्माण किया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य के लिए रेलवे बोर्ड ने लगभग ₹ 5 लाख 70 हज़ार के आसपास की राशि स्वीकृत की है।
आमजन को मिलेगी सुविधा
निर्माण कार्य के पूर्ण होने से स्थानीय क्षेत्रवासियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी और यातायात जाम और दुर्घटनाओं की संभावनाएँ कम होंगी तथा ग्वालियर–गुना खंड के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। कार्य का डिज़ाइन एवं जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (GAD) को राज्य सरकार के परामर्श से तैयार किया जाएगा। तदपुरांत अनुमोदन के बाद निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।




