नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पीएलव्ही निकले गांव-गांव

0


 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के सचिव रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 13 सितंबर को जिला मुख्यालय शिवपुरी सहित तहसील विधिक सेवा समिति करैरा, पिछोर, पोहरी, कोलारस, खनियाधाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। 

नेशनल लोक अदालत का लाभ समस्त पक्षकारों को मिल सके इसके लिए पैरालीगल वालेंटियर्स प्रचार-वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने से पक्षकारों को होने वाले लाभ के बारे में जागरूक कर रहें हैं। उन्‍होंने बताया कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण क्लेम, चैक बाउंस, पारिवारिक, सिविल, विद्युत, ग्राम न्यायालय एवं बैंक, नगरपालिका, विद्युत के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। सभी आमजन से अपील है कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण कराकर लाभ उठाये

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top