थाना भौती चौकी खोड पुलिस द्वारा चोरी गई भैंसें तथा पिकअप वाहन को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

0

 


दिनांक 07.10.25 को फरियादी कदम सिहं गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर उम्र 60 साल निवासी ग्राम डंगरिया ने बलूका के जंगल से अपनी एक बडी भैंस, एक पडा व चार पडेले किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना भौती पर अपराध क्रमाकं 333/25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी  संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन आज दिनांक 08.10.25 को आरोपी शब्बीर खान पुत्र कमलू खान उम्र 34 साल निवासी ग्राम चिताहारी थाना सिहोर के कब्जे से एक बडी भैस , एक पडा व चार पडेले व एक पिकप वाहन कुल कीमत 950000(नो लाख पचास हजार रुपये ) को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत, चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल , सउनि मुनेन्द्र सिहं भदौरिया , सउनि सरदार सिहं चौहान , प्रआर रविन्द्र बुन्देला ,  आर वीरेन्द्र वाथम ,सैनिक 34 निकिल की अहम भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top