नरवर में ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने कपड़े की दुकान पर की चोरी, 6 हजार की जैकेट पार, घटना CCTV में कैद

0


 शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। यहां ग्राहक बनकर आईं दो अज्ञात महिलाओं ने दुकानदार की नजर बचाकर कीमती जैकेटों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी दीपू सिंह दिवाकर पुत्र जशरथ सिंह दिवाकर निवासी दीनदयाल नगर की माला कॉम्प्लेक्स के सामने 'डी एस न्यू कलेक्शन' नाम से दुकान है। दीपू सिंह ने बताया कि दिनांक 06/12/2025 को शाम करीब 4:30 बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर कपड़े खरीदने के बहाने आईं। उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाते ही दुकान से 4 जैकेट चोरी कर लीं, जिनकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये बताई गई है।


दुकानदार ने बताया कि उनके पास संदिग्ध महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top