जिला कौशल समिति की बैठक में नए ट्रेड खोलने एवं औद्योगिक सहयोग को लेकर लिये गये महत्त्वपूर्ण निर्णय

0

 


कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति (DSC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उद्योगों से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में नये आधुनिक ट्रेड प्रारंभ करने, मुख्यमंत्री सीखो‑कमाओ योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन एवं संलग्नीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

साथ ही NAPS के तहत जिले में संचालित उद्योगों को जोड़ने, प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों का भ्रमण करवाने तथा अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के संबंध में भी निर्णय लिये गये। समिति ने प्रशिक्षणार्थियों में सृजनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से अनुपयोगी रॉ मटेरियल से उपयोगी सामग्री तैयार करने की पहल को प्रोत्साहन देने पर सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र शिवपुरी, सहायक आयुक्त (मंडल संयोजक) आदिवासी विकास, जिला रोजगार अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, नगर पालिका निगम/मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवपुरी, द ग्वालियर फॉरेस्ट प्रोडक्ट लिमिटेड, मेसर्स जी.जी. वायर नेल्स, तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्राचार्य एवं सदस्य सचिन कौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top