महिला कर्मचारी से मोबाइल व लॉकेट की छीनी, पुलिस तलाश में जुटी

0


 शिवपुरी शहर में नगरपालिका कार्यालय के बाहर एक महिला कर्मचारी से मोबाइल और सोने का ओम लॉकेट छीने जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार गौशाला निवासी मनीषा गोस्वामी (39) ई-अटेंडेंस लगाने नगर पालिका जा रही थीं। नगर पालिका के पास एक 30–35 साल का युवक, जिसने भूरे रंग की शर्ट पहन रखी थी, अचानक ईंट उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी उनके गले से ओम का लॉकेट और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। चोट लगने से मनीषा को चक्कर आ गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।


थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top