Finance news:
Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद गिरावट Breaking News Update
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक शुरुआत की लेकिन एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से जल्द ही शुरुआती बढ़त खोकर ये नकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे।
बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 149.3 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 84,540.57 अंक पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी भी 45.05 अंक की बढ़त के साथ 25,803.05 अंक पर पहुंचा।
बिकवाली का दबाव बढ़ने के साथ ही दोनों बाजारों ने अपनी बढ़त खो दी।
सेंसेक्स 222.39 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 84,168.88 अंक पर और निफ्टी 50.90 अंक की गिरावट के साथ 25,707.10 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, पावरग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।
दूसरी ओर इटर्नल, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।
फेडरल रिजर्व के प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.5-3.75 प्रतिशत की सीमा में लाने के बाद बुधवार को वॉल स्ट्रीट में रात भर के कारोबार में तेजी देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,651.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,752.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Related: Health Tips | Top Cricket Updates
Posted on 12 December 2025 | Stay updated with सत्यालेख.com for more news.
.jpg)

.jpg)