कोलारस के गांव में सियारों का आतंक, 8–10 ग्रामीण घायल, उपचार जारी

0


 कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर में बुधवार रात सियारों के आतंक से हड़कंप मच गया। सियारों ने रात के समय घरों में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें 8 से 10 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

कमलपुर निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक सियार उनके घर में घुस आया और उन पर तथा उनके पति पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार सियारों ने गांव के 4 से 5 घरों में घुसकर लोगों पर हमला किया। हमले में सोमवती आदिवासी, बती आदिवासी, मुन्नी बाई आदिवासी, गीता आदिवासी, पतिराम आदिवासी सहित एक अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं।घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक सियार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। गांव में फिलहाल दहशत का माहौल है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top