आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन

0


 आज़ाद समाज पार्टी  के प्रदेश सचिव वीरू उर्फ वीरेंद्र जाटव ने आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीरेंद्र जाटव ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को कोलारस क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके एवं उनके परिवार के साथ जातिसूचक गालियाँ दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई और भय का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी।

प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग पहले भी कई विवादों में शामिल रहे हैं और उनके कारण क्षेत्र में लगातार अशांति फैल रही है। इस तरह की घटनाओं से समाज में डर का माहौल बन रहा है और सामाजिक सौहार्द को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।

वीरेंद्र जाटव ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top