राजीनामा के दबाव और जान से मारने की धमकी का मामला, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

0

 


कोलारस (शिवपुरी)। थाना कोलारस क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक परिवार ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ितों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे को कोलारस क्षेत्र में एक विवाद की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना कोलारस में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपीगण— वीरेंद्र सिंह जाटव उर्फ शीलू जाटव, दिलीप जाटव, रफीक खान, सत्तार खान, जुम्मा खान एवं अरशद खान (निवासी कोलारस)—पीड़ित परिवार पर लगातार समझौता (राजीनामा) करने का दबाव बना रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि 15 जनवरी 2026 की रात्रि आरोपियों द्वारा उनके घर आकर राजीनामा करने के लिए धमकाया गया तथा मना करने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि “तुम्हें कब तक सपोर्ट मिलेगा।” जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपीगण दबंग प्रवृत्ति के हैं और मारपीट व उत्पात जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इस कारण पीड़ित परिवार को हर समय जान-माल का खतरा बना हुआ है, विशेषकर रात्रि के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और पीड़ित न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top