ग्राम पाली निवासी सुरेश राय पुत्र स्व. सीताराम राय ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र चंद्रशेखर राय, जो कि शासकीय शिक्षक हैं, के खिलाफ गुड्डी पत्नी रामवीर परिहार द्वारा चौकी खोड़ में बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि यह शिकायत पूरी तरह झूठी, दुर्भावनापूर्ण एवं पति के कहने पर की गई है।
सुरेश राय का कहना है कि उनके पुत्र का उक्त घटना से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है और झूठे प्रकरण के कारण उन्हें मानसिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक रूप से भारी क्षति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आरोप से उनके पुत्र की सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही जांच पूर्ण होने तक उनके पुत्र की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने तथा जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर एफआईआर निरस्त करने की भी मांग की गई है।


