सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, भीम आर्मी व आदर्श समाज पार्टी के नेतृत्व में कार्रवाई

0

 


ग्वालियर। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित एक घटना में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भीम आर्मी एवं आदर्श समाज पार्टी के नेतृत्व में थाना सुभाषपुरा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान एक वाहन चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे मुस्लिम बताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड किया गया, जिसमें अत्यंत आपत्तिजनक, अश्लील एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो में मुस्लिम समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी भी की गई।

इस घटना से आक्रोशित होकर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष साजिद खान उर्फ साजिद बॉन एवं आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ सचिव महेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने थाना सुभाषपुरा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज रहे हैं। साथ ही, कथित गौवंश से भरे ट्रक के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग की गई — जिसमें यह पता लगाया जाए कि गौवंश कहां से लाया गया, किसके द्वारा लोड कराया गया तथा इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।

पुलिस द्वारा मामले में अपराध क्रमांक 96/2026 पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जय नारायण को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सोशल मीडिया सामग्री सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top