फेसबुक पोस्ट से नाराज़ मंडी अध्यक्ष पर पत्रकार से हाथापाई और धमकी का आरोप

0


 शिवपुरी शहर के पत्रकार अरशद अली ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे वह कलेक्ट्रेट शिवपुरी से खबर कवरेज कर लौट रहे थे। और उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें समाज के कुछ पत्रकारों को लेकर टिप्पणी की गई थी।

इस पोस्ट को लेकर मंडी अध्यक्ष इरशाद राइन कथित रूप से नाराज़ हो गए और पत्रकार अरशद अली को अस्पताल चौराहा के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। विरोध करने पर आरोपी ने पत्रकार के साथ हाथापाई की और जान से मारने व अपहरण करने की धमकी दी।

पीड़ित पत्रकार ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top