दोनों पैरों से दिव्यांग होने की वजह से वहीं जमीन पर गिरा युवक, झुंड में चिपटी हुईं थी मधुमक्खी, आसपास के लोगों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी शहर में जिला अस्पताल के सामने क्लब की बाउंड्री के पास चाय का ठेला लगाने वाला दिव्यांग नरेश, आज दोपहर लगभग 1 बजे जब चाय बना रहा था, तभी पास की बिल्डिंग में लगे मधुमक्खी के छत्ते में से हजारों की संख्या में आई मधुमक्खी ने एक साथ उस पर अटैक कर दिया। इस बीच जो पैर वाले तो भाग गए, जबकि दिव्यांग दुकान से उतरकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। दिव्यांग को मधुमक्खियों से घिरा देखकर आसपास के दुकानदार व स्टेंड वाला लड़का तिरपाल लेकर दौड़े, और नरेश पर तिरपाल डालकर मधुमक्खियों। से बचाने का प्रयास किया। जिसके चलते उन्हें भी एक दो जगह मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे और सिर सहित हाथ पैरों में भी मधुमक्खी ने काटा है, जिससे उसकी हालत खराब है।


