कलेक्टर चौधरी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा वितरण केंद्र और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक पहुँचे।
औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं मरीजों ने कलेक्टर के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।


