पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड द्वारा जिले में शान्ति व्यवस्था कायम रखने निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 02.02.26 को पुलिस टीम बार्ड 9 बदरवास भेजी तो एक व्यक्ति अपनी पत्नि से लडाई झगडा कर रहा था उस व्यक्ति को पुलिस ने बहुत समझाया लेकिन व्यक्ति नही माना और अधिक उत्तेजित होकर पत्नि से लडाई झगडा करने पर उतारू हो गया मौके पर कोई गम्भीर घटना घटित न हो जाये मौके पर उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुकेश चंदेल पुत्र हीरालाल चंदेल उम्र 35 साल निवासी ग्वाल मोहल्ला बार्ड 9 बदरवास का होना बताया जिसे शिवाय गिरफ्तारी के अन्य कोई चारा न होने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत समक्ष पंचान गिरफ्तार कर माननीय तहसीलदार महोदय बदरवास के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, प्रआर. गोविन्द्र सिंह भदौरिया , आर अनित कुमार, सैनिक मनीष की मुख्य भूमिका रही


