राज्यपाल ने शिवपुरी के चंद्रशेखर मौर्य को किया सम्मानित, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से मिला 'गोल्ड मेडल'

0

 


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के दीक्षांत समारोह 2026 में महात्मा ज्योतिराव फुले शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खंडवा के मेकेनिकल विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत शिवपुरी शहर निवासी चन्द्रशेखर मौर्य को पोस्ट ग्रेजुएशन (एम. ई.) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर महामहिम माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया। मौर्य ने अपनी इस उपलब्धि को अपने गुरुओं, माता-पिता, धर्मपत्नी एवं सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया है, जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से उन्हें निरंतर साहस, प्रेरणा एवं संबल प्रदान किया।

उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को अपनी सफलता का प्रमुख आधार बताया।

इस उपलब्धि से शिवपुरी शहर, महाविद्यालय परिवार एवं समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top