सायबर सेल शिवपुरी को सायबर फ्रॉड मामले मे मिली सफलता

0

 


फरियादी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई राशि 90,000/- रुपयें फरियादी को वापस कराये।


दिनांक 20.07.2025 को शिकायतकर्ता राजेश कुमार गर्ग पुत्र  सुरेश कुमार गर्ग, आयु 50 साल निवासी न्यू कॉलोनी बैराढ शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर मेरे यूको बैंक के खाते से 90,000/- रूपये फ्रॉड कर निकाल लिये है।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध मे प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है अतः दिये गये निर्देशो के पालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 30.08.2025 को शिकायतकर्ता राजेश कुमार गर्ग पुत्र  सुरेश कुमार गर्ग, आयु 50 साल निवासी न्यू कॉलोनी बैराढ जिला शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोकाधडी कर मेरे खाते से 90000/- रूपये निकाल लिये है, पर तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के यूको बैंक से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों में स्थांतरित होना पाया गया। तत्पश्चात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से संम्पर्क कर फ्रॉड राशी 90000/- रूपये को होल्ड कराया गया। बाद कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई राशी को फरियादी को वापस कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक महोदय व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।


सरानीहय भूमिका- सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि. अजय पाल, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर, आर. भूपेन्द्र यादव


सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है-


* AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग माय आधार एप्प का उपयोग कर अपने बायोमेट्रिक लॉक करे ।

* फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

* APK FILE को न खोले

* किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।

* अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।

* अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।

* ओटीपी साझा न करें।


नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123706, 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top