शिवपुरी में पडोरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा तीन युवक गंभीर रूप से घायल

0


 शिवपुरी जिले में पडोरा पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

:

जानकारी के अनुसार शिवपुरी से कोलारस  होते हुए भाटी गांव की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के हवाले से:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस द्वारा दुर्घटना स्थल का मुआयना कर ट्रक की तलाश की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top