जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे ने पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान घुरवार सर्विस रोड पुलिया के पास तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में नन्दराम कुशवाह (40) निवासी बरवटपुरा, संजीव यादव (23) निवासी जैन कॉलोनी बदरवास और प्रमोद कुशवाह (23) निवासी बरवटपुरा बदरवास शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे के साथ एसआई रघुवीर सिंह मखेनिया, एसआई गोपाल बाबू, प्रधान आरक्षक आर. सदन और आरक्षक थान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


