शिवपुरी में मानवता पड़ी भारी: बच्चे का हाल पूछना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, अरबाज और उसके साथियों ने कार सवार परिवार को सरेराह पीटा, महिला के सोने के टॉप्स गायब, मामला दर्ज

0

 


शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में थीम रोड पर कार से जा रहे एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना थीम रोड स्थित मधुरम स्वीट्स के पास की है, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी।



नाई की बगिया के रहने वाले रामनिवास शर्मा (65) ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी कार से माधव चौक से ग्वालियर बायपास की ओर जा रहे थे। कार में उनके साथ बेटा संयोग पाराशर, बहू सोनम शर्मा और पत्नी अनीता शर्मा भी मौजूद थे। जैसे ही वह थीम रोड पर नई मधुरम स्वीट्स के सामने पहुंचे, तभी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चालक बच्चे ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी।


रामनिवास शर्मा के मुताबिक उन्होंने बच्चे से पूछा कि कहीं उसे चोट तो नहीं लगी, तभी वहां मौजूद अरबाज नाम का युवक आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके साथ आए 3-4 अन्य लोगों ने भी रामनिवास शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनकी शर्ट पकड़कर खींचा और लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे उनके दाहिने हाथ और बाएं कंधे में चोट आई।

जब उन्हें बचाने उनका बेटा संयोग पाराशर कार से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसकी बाईं कलाई में चोट आई। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई बहू सोनम शर्मा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनके कान का करीब एक से सवा ग्राम का सोने का टॉप्स गिरकर खो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए और जाते-जाते परिवार को दोबारा इस रोड पर दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर राहगीर मोहिन खान सहित अन्य लोग भी पहुंच गए थे।

कोतवाली पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अरबाज सहित उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top