करैरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 2 घंटे में किया गिरफ्तार

0


 करैरा :  करैरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया करैरा पुलिस ने प्रेस नोट ने बताया


 फरियादी महेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम उटवाहा थाना दिनारा, हाल निवास यादव मोहल्ला फरियादी महेंद्र गुर्जर ने 14 मार्च 2026 को थाना करैरा में रिपोर्ट दर्ज कराई फरियादी ने बताया कि वह अपने राईन मार्केट वाले मकान पर था, तभी उसके मकान के सामने मनोज सेंगर खड़ा हुआ था जब फरियादी ने उससे पूछा कि वह उसके मकान के सामने क्यों खड़ा है, तो मनोज सेंगर गाली-गलौज करने लगा और फरियादी की मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा


फरियादी महेंद्र गुर्जर द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी मनोज सेंगर ने जान से मारने की नीयत से फरियादी पर कट्टे से फायर कर दिया इस दौरान गोली लग गई और उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई


घटना की रिपोर्ट पर थाना करैरा में अपराध क्रमांक 174/26 धारा 109, 296(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया है 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी मनोज सेंगर के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें थाना करैरा में अपराध क्रमांक 174/26 धारा 296, 109 बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना करैरा में अपराध क्रमांक 503/25 धारा 305, 331(4) बीएनएस तथा थाना जतारा टीकमगढ़ में अपराध क्रमांक 61/16 धारा 457, 380 भादवि, अपराध क्रमांक 63/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 400/16 धारा 394 भादवि शामिल हैं


सराहनीय भूमिका


आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छार्द, सहायक उप निरीक्षक चरण सिंह, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, आरक्षक राधे जादौन आरक्षक मत्स्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक सुरेन्द्र रावत तथा चालक रामावतार गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही.!!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top