सतनवाड़ा में धूमेश्वर धाम से महाकाल तक पदयात्रा का भव्य स्वागत

0

 


सतनवाड़ा। धूमेश्वर धाम से उज्जैन महाकाल तक निकाली जा रही विश्व शांति एवं जनकल्याण पदयात्रा के तीसरे दिन सतनवाड़ा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर संत-महात्माओं और पदयात्रियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

यह पदयात्रा धूमेश्वर धाम के महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री श्री 1000 श्री अनिरुद्धवन जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है, जो विश्व शांति और जन-जन के कल्याण की भावना के साथ धूमेश्वर धाम से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर तक निकाली जा रही है।

सतनवाड़ा पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़, सतनवाड़ा सरपंच दिनेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह वैश, कैलाश धाकड़, रामनिवास धाकड़, पवन शर्मा, रामनरेश रावत, यतीश अग्रवाल, राघवेन्द्र चौहान, महेश प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सकल हिंदू समाज के लोगों ने पदयात्रा में शामिल संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही सभी भक्तों ने महंत श्री अनिरुद्धवन जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में महाराज श्री ने कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना और समर्पण का महासंकल्प है। यह पावन पदयात्रा विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जो समाज में धर्म, मानवता और सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना भी की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हैं और लोगों को धर्म, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संत-महात्माओं का स्वागत किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top