थाना भौंती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 377/25 मे शिक्षक कल्याण लोधी की हत्या में शामिल 10 हजार रुपये की इनामी फरार आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

0


 पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये की इनामी फरार आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि0 ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 377/25 धारा 103(1), 296(b),115(2),3(5) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना किया गया।


हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बाद एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती निरी० घनश्याम भदौरिया के द्वारा उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गयी। आज दिनांक 08.03.2026 को आरोपिया सविता लोधी पत्नी मुरारी लोधी उम्र 38 साल नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top