अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं सेवा के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की

0

 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिला शिवपुरी की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, वर्ष 2026 मे महिला दिवस की थीम "Give to Gain" रखी गई है, जिसका मतलब है जब समाज महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सहयोग देता है, तो इसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है, महिलाओं का यह दिन लैंगिक समानता, महिला अधिकारों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस की ड्यूटी के समय आने वाली समस्याओं के बारे में जानते हुये निराकरणों पर चर्चा की गई, महिला पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन एवं पुलिस विभाग में समानता का अधिकार व उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनिल कावरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजिकल एवं सूबेदार स्टेनो आशीष पटेरिया एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top