शिवपुरी- सामाजिक परंपराओं, आयोजनों को कैसे सकारात्मक बदलावों का वाहक बना सकते हैं,,, इस दिशा में रिध्वी फाउंडेशन ने अनूठी मिसाल पेश की है! ग्रामीण अंचल की बालिकाओं की शैक्षणिक नींव मजबूत करने और उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दिशा में फाउंडेशन की पहल खोड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है! जानकारी देते हुए संस्था के प्रतिनिधि राहुल लोधी ने बताया कि पिछोर के खोड़ क्षेत्र के ही गांव गढ़ोइया के निवासी और भोपाल में सेवारत रामगोपाल लोधी/प्रियंका लोधी ने अपनी बिटिया रिध्वी के जन्मदिन को 'बेटियों' के सम्मान के लिए समर्पित करने का निश्चय किया । रिश्वत फाउंडेशन ने ऐसा नवाचार किया जो चर्चा का विषय बन गया! इसके अंतर्गत 'नन्ही उड़ान, बड़ी पहचान' टैग लाइन के साथ खोड़ क्षेत्र के 20 ग्रामों की कक्षा -4 व कक्षा-5 की छात्राओं को लेकर 'ग्राम लक्ष्मी प्रतिभा चयन परीक्षा' का आयोजन किया और शीर्ष अंक हासिल करने वाली पांच छात्राओं कु. यशवंती लोधी पुत्री दयाशंकर लोधी ग्राम नयागांव, कु. प्रिंसी लोधी पुत्री भीकम सिंह लोधी ग्राम शिवराज, कु. हेमा जाटव पुत्री सुरेन्द्र जाटव ग्राम बुढ़ानपुर, कु. अनामिका लोधी पुत्री चरण सिंह लोधी ग्राम गणेश खेड़ा, कु. आराध्या लोधी पुत्री देवेंद्र लोधी ग्राम हिम्मतपुर, प्रत्येक बालिका को रु 5100 नकद राशि और 1200 रुपये की स्कूल किट देकर सम्मानित किया!
परीक्षा में सम्मिलित होने वाली सभी 120 छात्राओं को स्कूल किट प्रदान कर कन्या भोजन कराया गया! नवरात्रि के दिनों बेटियों के सम्मान के लिए समर्पित और उन्हें सपनों के पंख दे उड़ान के लिए प्रेरित करने वाला यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया! सामाजिक परंपराओं, आयोजनों को समाजोपयोगी, सार्थक रूप देकर सकारात्मक बदलावों का वाहक बनाया जा सकता है!



