शिवपुरी के वॉर्ड 31 स्थित पटेल पार्क में कर्मचारियों ने अपनी ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण पेश किया। गुरुग्राम से घूमने आई पर्यटक मंजरी भटनागर की करीब एक तोले वजनी सोने की चेन शाम के समय पार्क में कहीं खो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब चेन नहीं मिली, तो पार्क कर्मचारियों ने पहल करते हुए पार्क खाली कराया और तलाश शुरू की।
लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद चेन मिल गई, जिसे तुरंत मंजरी भटनागर को सौंप दिया गया। अपनी खोई हुई कीमती वस्तु वापस पाकर उन्होंने कर्मचारियों का आभार जताते हुए इसे एक अनोखी और प्रशंसनीय घटना बताया।


.jpg)
