कोलारस कोलारस के शिव उपज मंडी ने रचा इतिहास ग्वालियर संभाग की राजसात मूँगफली की पहली कार्यवाही मंडी बोर्ड प्रदेश में मात्र 20 दिनों में मूँगफली दाने को राजसात कर की नीलामी खुली नीलामी बोली में मण्डी को प्राप्त हुई 2477000/- की राशि प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्यवाही सम्पन्न भारसाधक अधिकारी अनुप श्रीवास्तव की विशेष पहल एवं तुरंत निर्णय का परिणाम मण्डी सचिव श्री रियाज अहमद ने अपनी गठित टीम के साथ राजसात की कार्यवाही को दिया अंजाम दिनांक 24.02.2026 को कृषि उपज मण्डी समिति कोलारस जिला शिवपुरी के उड़नदस्ता दल द्वारा निरीक्षण के दौरान वाहन कमांक MP09HH6630 ट्रक में मूंगफली दाना 600 बोरी वजन अनुमानित 300.00 क्विटल फर्म मेसर्स आर के ट्रेडर्स नरवर जिला शिवपुरी द्वारा भाँती तहसील पिछोर जिला शिवपुरी से लोड करके बिना अनुज्ञापत्र के शोलापुर महाराष्ट्र विक्रय हेतु परिवहन किये जाने पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 (2). (3) के तहत सीज कर राजसात किया गया। मंडी शुल्क अपवंचन कर कूटरचना के लिये मंडी उडनदस्ता दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के अनुसार दांडिक मंडी शुल्क ना लिया जाकर धारा 23 (2) (3) के तहत् सीज कर थाना कोलारस में उक्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा रखा। प्रकरण को भारसाधक समिति की बैठक द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें समिति द्वारा जप्तशुदा कृषि उपज को मंडी समिति कोलारस के पक्ष में अधिहृत (Confiscate) किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार उक्त कार्यवाही की गई दिनांक 06.03.2026 को राजसात की गई अधिसूचित कृषि उपज मूँगफली दाना की नीलामी विज्ञप्ति जारी की गई उसके उपरांत अनुविभागीय अधिकारी/भारसाधक अधिकारी आदेश तहत नीलामी समिति गठित की गई, दिनांक 16.03.2026 को नीलामी कार्यवाही गई है जिसमें समिति में प्रभारी तहसीलदार, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी अधिकारी नागरिक आपूर्ति निगम एवं प्रभारी सचिव 'स' सहित उपस्थित रहे। नीलामी कार्यवाही का संचालन मंडी सचिव रियाज अहमद द्वारा किया गया न्यूनतम बोली का आंकलन शासन के द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 7263/-रू से निर्धारण किया गया, नीलामी बोली में सर्वाधिक बोली मेसर्स मदनलाल नंदकिशोर द्वारा राशि रू 8300 प्रति क्विंटल लगाई गई। उक्त कार्यवाही का नीलामी समिति द्वारा अनुशंसा कर अनुमोदन भारसाधक अधिकारी एवं सचिव कृषि उपज मंडी द्वारा किया गया। कोलारस मंडी द्वारा बहुत कम समय में राजसात माल की नीलामी कार्यवाही कर म.प्र. में पहले स्थान पर रहकर, नीलाम कार्यवाही से मंडी समिति को राशि 24,70,000/- का राजस्व मंडी खाते में प्राप्त हो गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही कुमार पुरुषोत्तम प्रबंध संचालक महोदय म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशन में डी.के शर्मा अपर कलेक्टर / संयुक्त संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड ग्वालियर, अनूप श्रीवास्तव भारसाधक अधिकारी, रियाज अहमद 'सचिव' कृषि उपज मण्डी समिति कोलारस,रामकुमार चौपरिया, अरूण कुमार मुढोतिया, केटारलाल धाकड एवं सतीश करारे (तत्समय पदस्थ कर्मचारी) का सराहनीय सहयोग रहा


