शिक्षक संगठन ने यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का पुष्प मालाओं से किया स्वागत

0


 कोलारस/शिवपुरी। क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ग्राम धंधेरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश कुमार धाकड़ के भतीजे एवं पूर्व सरपंच महेश कुमार धाकड़ के पुत्र भूपेंद्र धाकड़ का चयन देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में हुआ है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर  शासकीय शिक्षक संगठन एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भूपेंद्र धाकड़ का पुष्प मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया तथा उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

स्वागत करने वाले शिक्षकों में शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष पवन अवस्थी, हरिप्रकाश कटारे, मनोज कुमार कोली, सुनील तोमर, दीपक भागोरिया, आलोक जैमिनी, नीरज तिर्की, रेणू शर्मा, सपना चंदेल, सपना अवस्थी, राजेश भार्गव, शकुंतला भार्गव एवं राजा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने कहा कि भूपेंद्र धाकड़ की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी मेहनत व लगन से अन्य युवाओं को भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top