अमोला घाटी में भीषण हादसा: खड़े टैंकर में पीछे से घुसा डंपर, केबिन में फंसे हेल्पर की मौत

0


शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र स्थित अमोला घाटी एनएच-27 पर मंगलवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाइवे किनारे खड़े एक टैंकर में पीछे से आ रहे डंपर हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डंपर में सवार हेल्पर केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे हेल्पर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज बुधवार की सुबह 11 बजे पोस्टमार्डम कराया है। 



मृतक की पहचान मुरैना निवासी अजीत गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि टैंकर शिवपुरी की ओर आ रहा था, लेकिन रास्ते में खराब होने के कारण उसे हाइवे किनारे खड़ा कर दिया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।

गनीमत यह रही कि टैंकर खाली था और उसमें पेट्रोल या डीजल नहीं भरा था। यदि टैंकर भरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top