कोलारस- कोलारस विकासखंड की एकीकृत शाला माध्यमिक विद्यालय बैड़ारी में कल प्रवेशोत्सव के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ हो गया! सरस्वती वंदना के बाद मिष्ठान वितरण कर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उपहार स्वरूप उन्हें स्लेट बत्ती प्रदान किए गए! सभी बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया ! इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षकों ने विद्यालय की नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रा कु. रुकसाना आदिवासी का फूल मालाओं से स्वागत किया और छात्र छात्राओं को नये सत्र में नियमित विद्यालय आने और खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया! संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि विगत सत्र में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष कक्षा संचालित कर तैयारी कराई गई और सफलता भी मिली! इस वर्ष संस्था की ओर से और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित प्रयास करेंगे जिससे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सहित एकलव्य व ज्ञानोदय विद्यालय आदि प्रवेश परीक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चों सफल हो सकें ! आज शासकीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता की एनसीईआरटी आधारित नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, पर्याप्त रोचक शैक्षणिक सह सामग्री सहित तमाम संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं व पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षकीय स्टाफ कार्यरत है ! आवश्यकता संसाधनों के उपयोग की है! पालक नियमित अपने बच्चों को शाला भेजें, शाला प्रबंधन के संपर्क में रहें , तो सकरात्मक, शानदार परिणाम समाज को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के रूप में निश्चित ही प्राप्त होंगे! इस अवसर पर शिक्षकों राजवीर सिंह रावत, शिवचरण जाटव, नितिन गौड़, मनीष कुमार, सुमन राजपूत, बंदना यादव सहित पालक अभिभावक उपस्थित रहे!
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


