तेन्दुआ पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

0


 शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में फरार गिरफ्तारी वारंटी एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेन्दुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी खुमान यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में 11 मई 2026 को थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 720/18 एवं माननीय न्यायालय कोलारस के प्रकरण एससीएनआईए 72/2023 में फरार स्थाई वारंटी खुमान पुत्र स्व. पीतम यादव उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम तोर (कुदौनिया) थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी की तलाश में उसके निवास स्थान पर दबिश दी।


दबिश के दौरान वारंटी अपने घर पर मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दो अलग-अलग वारंट मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top