शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना पोहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय के स्थाई वारंटी प्रकरण क्रमांक 178/21 एवं अपराध क्रमांक 55/15 में फरार चल रहे वारंटी बंटी उर्फ पवन धाकड़ पुत्र रामगोपाल धाकड़ उम्र 26 वर्ष निवासी नानौरा थाना पोहरी जिला शिवपुरी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आरोपी करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 11 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।


