नाबालिगों की वाहन चालान पर यातायात पुलिस सख्त, अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ

0


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर के एमएम चौराहा, अग्रसेन तिराहा एवं पोहरी चौराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो पहिया वाहन चलाते मिले नाबालिग बच्चों को पकड़कर थाना यातायात लाया गया, जहां उनके माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।


यातायात पुलिस ने अभिभावकों एवं बच्चों के साथ शिवपुरी शहर में पिछले 16 महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी साझा किया। पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण कुल 171 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 241 लोग घायल हुए तथा 30 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसे शहर के लिए गंभीर और चिंताजनक स्थिति बताया।


इस दौरान अभिभावकों एवं बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि—


* नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देंगे।

* स्वयं वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनेंगे।

* दो पहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाएंगे।

* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे।

* बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाएंगे।

* सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे।


यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top