विश्व साइकिलिंग दिवस पर निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

0


 शिवपुरी। विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर शिवपुरी में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। जिले में 5 जून से 21 जून तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।


रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने तात्या टोपे स्मारक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज के मार्गदर्शन में आयोजित यह रैली तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, कोर्ट रोड, माधव चौक और गुरुद्वारा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः तात्या टोपे स्मारक पर संपन्न हुई।


रैली में लगभग 200 साइकिलिस्टों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, सीईओ ब्रह्मेद्र गुप्ता, जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमते, विजय शर्मा, हरिवीर रघुवंशी, लवलेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक बनाते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top