भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने प्रेस को दी जानकारी में बताया कि तीर्थराज प्रयाग से गाड़ी संख्या 04113 प्रत्येक शनिवार सुबह पांच बजे रवाना होकर इटावा, भिंड, ग्वालियर होकर सायंकाल साढ़े चार बजे शिवपुरी आकर गुना, बीना होकर अर्धरात्रि के पूर्व प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर नागपुर , बल्लारशाह, महबूबनगर, अनंतपुर, हिंदुपुर आदि स्थानों से गुजरते हुए कर्नाटक के श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बली स्टेशन पर पहुंचेगी । उत्तर मध्य रेलवे की गाड़ी संख्या 04114 प्रत्येक मंगलवार को कर्नाटक के हुबली से वापस होकर भोपाल, शिवपुरी, ग्वालियर होते हुए उत्तरप्रदेश के प्रयाग स्टेशन तक वापस पहुंचेगी ।
अभी इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के आठ, स्लीपर श्रेणी के नौ तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन कोच लगाए जाएंगे ।
हुबली में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म है । यह देश किलोमीटर से अधिक लंबाई का होने से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है । हुबली से बंगलौर, मैसूर निकट के स्टेशन हैं और शिवपुरी वासियों के लिए यह रेलयात्रा दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार पर आवागमन कराने में सफल होगी ।


