आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा दिनांक 05.06.2026 को सिलपुरा कंजरडेरा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 235 हाथ भट्टी की शराब, मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। इसके साथ ही लगभग 3800 किलोग्राम गुड़-लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 86 हजार रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार शर्मा, आरक्षक काशीराम, गिर्राज, डोंगर सिंह, सतीश, डाल सिंह, सैनिक सुमन, रितु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


