पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा चोरी एवं नकबजनी अपराधों मे चोरी गये माश्रुका को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों का पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलरस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना तेंदुआ को विद्युत तार चोरी मामले में चोरी गया तार बरामद एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपीगण वीरू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र मुन्ना राठौर उम्र 28 साल, संदीप पुत्र परमू राठौर उम्र 32 साल निवासीगण लोहपीटा मोहल्ला बरोद रोड बैराढ थाना बैराढ जिला शिवपुरी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त थ्रीव्हीलर टेम्पो जिसमें एल्युमीनियम तार के 09 बण्डल एवं तार के कटे हुए टुकडे बजन लगभग 250 किलो जप्त किया कुल मशरूका 590000 रूपये का बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


