पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना पोहरी द्वारा क्रूरता पूर्वक भरे गाय के बछडों से भरे ट्रक कंटेनर को जप्त कर कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए मुखविर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी तारतम्य में थाना पोहरी पर दिनांक 11.06.2026 को रात्रि में कस्बा गस्त के दौरान मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक कंटेनर गौ वंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन करने के की तैयारी मे है।
मुखविर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना की गई, टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर एक ट्रक कंटेनर जिसका नम्बर RJ26GA9080 को कब्जे में लिया। इसी दौरान आरोपी अंधेरे का फायद उठाकर ट्रक कंटेनर को छोङकर फरार हो गये।
जप्त शुदा वाहन को खोलकर चेक किया तो उसमें गाय के बछडे क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे, चेक करने के दौरान कुछ गौवंश निकल कर जंगल की ओर भाग गये शेष बचे हुए गौवशों को बाद मेडीकल के परीच्छा गौशाला में सुपुर्द किया गया व जप्त शुदा ट्रक कंटेनर को थाना परिसर रखा गया। थाना पोहरी पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्रं. 167/2026 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधि. एवं धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया है।


