शिवपुरी सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई: फ्रॉड हुए 5 लाख रुपये फरियादी को कराए वापस

0


 शिवपुरी। सायबर अपराध के खिलाफ शिवपुरी पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। सायबर सेल शिवपुरी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए फरियादी के खाते से निकाली गई 5 लाख रुपये की राशि वापस कराई है।


जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को शिवपुरी निवासी शिवम सिंघल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बंधन बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि फ्रॉड की गई राशि एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है।

सायबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से राशि को तत्काल होल्ड कराया और बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी राशि फरियादी के खाते में वापस कराई।

5 लाख रुपये वापस मिलने के बाद फरियादी शिवम सिंघल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और सायबर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, कार्य. प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आरक्षक जलज रावत, दामोदर परिहार, आलोक व्यास और भूपेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सायबर फ्रॉड से ऐसे बचें

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक, मैसेज और ईमेल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। फर्जी लोन एप और अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।

किसी भी सायबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या शिवपुरी सायबर क्राइम हेल्पलाइन 7049123706,

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top