क्लोज सीजन के बाद भी मछली बाजार में खुलेआम बिक्री

0

 


फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीट मार्केट में नियमों पर सवाल, रोज लग रहा जाम — प्रशासन पर उठे सवाल


शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मीट मार्केट और मछली बाजार एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि 15 तारीख से लागू क्लोज सीजन के बावजूद यहां खुलेआम मछलियों की बिक्री जारी है। वहीं बाजार क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से स्थानीय लोग और राहगीर भी परेशान दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि क्लोज सीजन का उद्देश्य जलीय जीवों के संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन चक्र को सुरक्षित रखना होता है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मछली कारोबार जारी रहने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम लागू होने के बाद भी बाजार में गतिविधियां सामान्य दिनों की तरह संचालित हो रही हैं।

इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाली भीड़ और अव्यवस्थित संचालन के कारण आए दिन यातायात प्रभावित होता है। लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार लंबा जाम भी देखने को मिलता है।

स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि यदि क्लोज सीजन प्रभावी है तो फिर खुलेआम बिक्री कैसे हो रही है और संबंधित विभाग तथा प्रशासन इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए और बाजार व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया जाए।

अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह स्थिति आगे भी ऐसे ही बनी रहती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top