रात में खड़ी हुईं टपरियां, सुबह मिली जानकारी
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 22 जून की रात अज्ञात लोगों ने कई प्लॉटों पर टपरियां और झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया। सुबह जब जमीन मालिक मौके पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी मिली।
खसरा नंबर 313/1/2 की जमीन को लेकर विवाद
भू-स्वामियों के अनुसार मामला खसरा नंबर 313/1/2 की जमीन से जुड़ा है। उनका कहना है कि कब्जे के कारण प्लॉटों के रास्ते भी प्रभावित हो गए हैं।
एसडीएम से लेकर पुलिस तक पहुंची शिकायत
प्लॉट मालिकों ने एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को शिकायत देकर अवैध कब्जा हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। तहसीलदार और थाना प्रभारी को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


