जब्त उर्वरक की जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने दल किया गठित सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

0

 


शिवपुरी,  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कोलारस में मां कैलादेवी वेयर हाउस परिसर के सामने ट्रक क्रमांक RJ17GB8058 से रघुवीरा सरदार ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट ऑफ डीएपी उर्वरक की 366 बोरियां पकड़े जाने के मामले में विशेष जांच दल गठित कर गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस  अनूप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित जांच दल में उप संचालक कृषि पी.एस. करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.के. भार्गव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोलारस एस.एस. जाटव, थाना प्रभारी कोलारस गब्बर सिंह, एसओ थाना तेंदुआ नीतू सिंह धाकड़, उप निरीक्षक बवलेश कुमार एवं आरक्षक राहुल परिहार को शामिल किया गया है।

कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर गठित यह दल जब्त उर्वरक की गुणवत्ता, उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, परिवहन के उद्देश्य तथा मां कैलादेवी वेयर हाउस से उसके संभावित संबंधों की जांच करेगा। जांच दल को सात दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top