वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय के पीछे पड़ी बिजली की केबल बनी हादसे का कारण, विभाग ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

0


 सेवढ़ा नगर में रजिस्टार ऑफिस जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय के पीछे स्थित खाली भूमि में लंबे समय से बिजली की केबल खुले में पड़ी हुई है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों एवं आसपास के कर्मचारियों ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई है और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यालय परिसर के पीछे जमीन पर पड़ी बिजली की केबल न केवल सुरक्षा की दृष्टि से खतरा उत्पन्न कर रही है, बल्कि बरसात के मौसम में यह और भी जोखिमपूर्ण साबित हो सकती है। खुले में पड़ी केबल के संपर्क में आने से करंट लगने अथवा अन्य दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र में आने-जाने वाले कर्मचारियों, राहगीरों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


मामले की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के सहायक यंत्री नीरज यादव से चर्चा की गई। उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द केबल को व्यवस्थित कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य कराने की कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे।


स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि विभाग समय रहते कार्रवाई कर खुले में पड़ी केबल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करेगा, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top